गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:29:30 AM
Breaking News
Home / बाजार / एसबीआई ने रात में एटीएम से कैश निकासी का बदला सिस्टम, OTP अनिवार्य

एसबीआई ने रात में एटीएम से कैश निकासी का बदला सिस्टम, OTP अनिवार्य

नई दिल्ली| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एटीएम से कैश निकासी के नियम में बड़ा बदलाव किया है। देश के सबसे बड़े बैंक के ग्राहकों को अब रात में एटीएम से कैश निकासी के वक्त खाते से जुड़े नंबर वाला मोबाइल साथ में रखना होगा। बैंक ने रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक कैश निकासी के लिए OTP बेस्ड सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने और सुरक्षित लेनदेन के लिए

बैंक ने कहा है कि यह फैसला ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने और सुरक्षित लेनदेन के लिए लिया गया है। नया सिस्टम 1 जनवरी 2020 से पूरे देश में लागू हो जाएगा। अक्सर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं। उम्मीद की जा रही है कि नए सिस्टम से इस पर लगाम लगेगा।

दूसरे बैंक से निकासी पर लागू नहीं

बैंक ने कहा है कि एसबीआई ग्राहक यदि दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकासी करेंगे तो यह सिस्टम लागू नहीं होगा। यानी दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पहले की तरह बिना ओटीपी पूरी हो जाएगी।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम से निकासी के वक्त अपना मोबाइल साथ रखना होगा। ट्रांजैक्शन के दौरान खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। एटीएम में पासवर्ड के साथ यह ओटीपी नंबर भी एंटर करना होगा।

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *