बुधवार, जुलाई 29 2026 | 11:13:41 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / टैफे ने की मुफ्त ट्रैक्टर रेंटल योजना की घोषणा
Tafe announced free tractor rental scheme

टैफे ने की मुफ्त ट्रैक्टर रेंटल योजना की घोषणा

जयपुर। राजस्थान के छोटे और सीमांत किसानों पर कोरोना वायरस के खतरे के प्रभाव को कम करने और संकटग्रस्त फसली मौसम के दौरान किसान समुदाय को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से टैफे ने अपनी सामाजिक पहल के तहत अपने जेफार्म सर्विसेज प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुफ्त ट्रैक्टर रेंटल योजना की घोषणा की, जो एक अप्रेल से शुरू होकर 90 दिनों की अवधि के लिए चालू रहेगी।

राजस्थान के 20 जिलों में उपलब्ध योजना

यह योजना राजस्थान के 20 जिलों में उपलब्ध होगी। टैफे की चेयरमैन मल्लिका श्रीनिवासन ने बताया कि इस पहल के तहत, टैफे ने अपने मैसी फग्र्यूसन और आयशर ट्रैक्टरों की एक बड़ी संख्या को उपलब्ध कराया है और फ्री ट्रैक्टर रेंटल यानी मुफ्त किराये के आधार पर बिना किसी कीमत या शुल्क के 11,000 ट्रैक्टर और 50,000 उपकरणों की पेशकश करेगा। मैसी फग्र्यूसन, आयशर ट्रैक्टर्स और उपकरणों को किराए पर देने वालों को सीधे कंपनी द्वारा भुगतान किया जाएगा।

जेफार्म सर्विसेज एप या टोल-फ्री नंबर पर ऑर्डर बुक

किसान अपने ऑर्डर जेफार्म सर्विसेज मोबाइल एप या टोल-फ्री नंबर पर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, किसान राज्य भर में मौजूद इसके क्षेत्र अधिकारियों, डीलर नेटवर्क आदि जैसे विभिन्न ऑन-ग्राउंड माध्यमों से भी अपने ऑर्डर बुक कर सकते हैं, जो पहले से ही राजस्थान के किसान समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Check Also

Power hitter Ishan Kishan joins hands with Ai+ smartphone

पावर हिटर ईशान किशन ने Ai+ स्मार्टफोन के साथ मिलाया हाथ

एक ऐसा स्मार्टफोन जो कभी समझौता नहीं करता और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने कभी सीमाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *