गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:11:51 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / टैफे ने जापान की इसेकि के साथ अनुबंध किया

टैफे ने जापान की इसेकि के साथ अनुबंध किया

चेन्नई. ट्रैक्टर निर्माता कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) और इसेकि एंड कंपनी लिमिटेड ने भारत में कॉपैक्ट ट्रैक्टर के निर्माण के लिए एक अनुबंध किया है। इसेकि एंड कंपनी लिमिटेड कृषि मशीनरी बनाने वाली जापान की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जो ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, रोपण और कटाई मशीनरी, और इंजनों का निर्माण करती है। इस समझौते के अंतर्गत, इसेकि भारतीय बाजार के लिए इन उत्पादों के निर्माण हेतु टैफे को प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा। इसके अलावा, समझौते के दायरे में टैफे के माध्यम से कपोनेंट/असेंबली की सोर्सिंग समलित है, जो
टैफे की ओर से दिए जाने वाली संख्या पर लाभ देगी। टैफे के चेयरमैन मल्लिका श्रीनिवासन ने कहा कि टैफे भारत में 35-54 एचपी रेंज में इसेकि के प्रीमियम लाइट यूटिलिटी कॉ पैक्ट ट्रैक्टर उपलब्ध कराएगा। उन्नत सुविधाओं वाले इन मल्टी-यूटिलिटी लाइट वेट ट्रैक्टरों का उपयोग पडलिंग ऑपरेशंस, बगीचे, बागानों और पौधारोपण के लिए जमीन की तैयारी, खेत जोतने, इंटर-कल्टिवेशन और स्प्रे करने से स बंधित अनुप्रयोगों, आदि के लिए किया जा सकता है। यह ट्रैक्टर टैफे के मदुरै स्थित प्लांट में बनाए जाएंगे, जिनकी 2020 तक बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *