गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:01:06 AM
Breaking News
Home / रीजनल / धरातल पर उतरेगा माही डैम को जवाई बांध से जोड़ने का प्रोजेक्ट

धरातल पर उतरेगा माही डैम को जवाई बांध से जोड़ने का प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पशुपालन मंत्री की हुई अहम बैठक— 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की डीपीआर को लेकर चर्चा

जयपुर। पाली,जालोर, सिरोही बाड़मेर में पेयजल समस्या के स्थायी निदान के लिए माही डैम को जवाई बांध से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अब मूर्त रूप लेगा। इसे लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सुमेरपुर विधायक तथा पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत की एक अहम  बैठक हुई।

 

बैठक में 7 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक के बाद  जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माही एवं सोम नदी के मानसून अवधि का अधिशेष जल, जयसमंद बांध सहित अन्य बांधों को भरते हुए जवाई बांध तक लाने संबंधी कार्य की बजट वर्ष-2024-25 में घोषणा की थी। इस बजट घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विस्तृत चर्चा हुई। इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए 15.60 करोड़ रुपए की प्रशासनिक तथा तकनीकी स्वीकृति जल संसाधान विभाग, जयपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय द्धारा जारी कर दी गई है। इस कार्य के लिए अधिशासी अभियंता, जल संसाधन खंड सलूंबर ने वाप्कोस लिमिटेड को कार्यादेश भी जारी कर दिए हैं। इसके बाद वाप्कोस द्वारा इन्सपेक्शन रिपोर्ट जल संसाधन संभाग, उदयपुर को प्रस्तुत करने के बाद विभाग ने उसका अनुमोदन भी कर दिया है।

 

कुमावत ने बताया कि 7 हजार करोड़ रुपए के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर उदयपुर, सिरोही, पाली एवं जोधपुर जिले में पेयजल संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *