रविवार, जून 14 2026 | 04:11:00 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेरिका की कंपनी जनरल अटलांटिक की जियो में 1.34 फीसद हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा
Mukesh Ambani is the only Indian in the Fortune list of world's 100 most powerful industrialists.

अमेरिका की कंपनी जनरल अटलांटिक की जियो में 1.34 फीसद हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा

नई दिल्ली। फेसबुक (Facebook) के बाद अब अमेरिका (America) की निवेश से जुड़ी कंपनी जनरल अटलांटिक (US-based company General Atlantic) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) की अनुषंगी जियो (Jio) प्लेटफ़ॉर्म की 1.34 फीसद हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा (announced) की है। अमेरिकी कंपनी इसके लिए 6,598.38 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एशियाई कंपनी में अटलांटिक का सबसे बड़ा निवेश

कंपनी ने बयान जारी कर के जानकारी दी है कि जियो (Jio) में यह निवेश जियो के अगली पीढ़ी के सॉफ्टवेयर उत्पाद और प्लेटफॉर्म पर फिर से मोहर लगाने वाला है। किसी भी एशियाई कंपनी में यह जनरल अटलांटिक (General Atlantic) का सबसे बड़ा निवेश है। वहीं चार सप्ताह से भी कम समय में फेसबुक (Facebook), सिल्वर लेक पार्टनर्स, विस्टा पार्टनर्स और जनरल अटलांटिस जैसी दिग्गज कंपनियों से 67,194.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *