गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:32:37 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ऑनलाइन किराना कंपनियों की सेवा बहाल

ऑनलाइन किराना कंपनियों की सेवा बहाल

जयपुर। ई-कॉमर्स कंपनियां खासकर किराना बेचने वाली कंपनियों ने गुरुवार को कहा कि जमीनी हालात सुधरने के बाद उन्होंने अपनी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी हैं। दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत अधिकांश राज्यों ने इस संबंध में कदम उठाए हैं। इसके तहत ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों के लिए पास मुहैया कराना तथा इन कंपनियों की अनिवार्य वस्तुओं का विभिन्न राज्यों में आवागमन सुनिश्चित करना शामिल है।  हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि इनमें से अधिकांश कंपनियों के लिए कर्मचारियों को काम पर आने के लिए मनाना मुश्किल बना हुआ है। कर्मचारी अपने संक्रमण की आशंका से भयभीत हैं।

वर्दी और बैज वाले डिलिवरी कर्मियों को न रोकें

ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर बिगबास्केट के सह-संस्थापक और सीईओ हरि मेनन ने कहा, ‘अब हालात काफी बेहतर हैं। प्रशासन की मंजूरी के साथ हमने सभी शहरों में काम दोबारा शुरू कर दिया है। हमारे सभी गोदाम भी चालू हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कल केंद्र और राज्यों की सरकारों ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। पास जारी किए जा रहे हैं और पुलिसकर्मियों को भी बता दिया गया है कि वे वर्दी और बैज वाले डिलिवरी कर्मियों को न
रोकें।’

ढेर सारे पुराने ऑर्डर लंबित

बिगबास्केट देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी है और यह फिलहाल 24 शहरों में सेवा दे रही है। कंपनी इनमें से कुछ शहरों के आसपास भी सेवाएं देती है। मेनन ने कहा कि चूंकि फिलहाल ढेर सारे पुराने ऑर्डर लंबित हैं, इसलिए पूरा ध्यान उन पर है ताकि नए ऑर्डर लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसमें चार-पांच दिन का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के डर से जो कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं उनके वापस आने के बाद हालात तेजी से सुधरेंगे।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *