गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:29:31 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर को जमा किए एक हजार करोड़ रुपये
Vodafone-Idea collects one thousand crore rupees to AGR

वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर को जमा किए एक हजार करोड़ रुपये

जयपुर। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) ने कहा कि उसने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के सांविधिक बकाए को लेकर सरकार को अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस तरह कंपनी का अब तक का कुल भुगतान 7,854 करोड़ रुपये हो गया है।

 अब तक 7,854 करोड़ रुपये का भुगतान

Vodafone-Idea ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पहली तीन किश्तों में 6,854 करोड़ रुपये जमा किये थे। इसके बाद कंपनी ने 17 जुलाई 2020 को एजीआर बकाया राशि को लेकर दूरसंचार विभाग को अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके साथ, कंपनी ने एजीआर बकाए को लेकर अब तक 7,854 करोड़ रुपये की कुल राशि का भुगतान किया है।

वोडाफोन-आइडिया पर 58 हजार करोड़ रुपये एजीआर बकाया

एजीआर मामले पर उच्चतम न्यायालय ने पिछली सुनवायी में कहा था कि Vodafone-Idea सहित Private telecom companies को उचित भुगतान योजना के साथ आना चाहिए। शीर्ष न्यायालय ने यह भी कहा था कि कंपनियों को अभी कुछ बकाये का भुगतान भी करना चाहिए ताकि पता चले कि वह पूरा भुगतान करने की नीयत रखते हैं। वोडाफोन-आइडिया के ऊपर कुल 58 हजार करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया में निवेश कर सकती है गूगल

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *