गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:57:49 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन का खिलौने डिजाइन करने के लिए मंच
Platform for designing amazon toys

अमेजन का खिलौने डिजाइन करने के लिए मंच

बेंगलुरु। अमेजन (Amazon) ने टॉय टेक्नोलॉजी में इन्नोवेशन लाने और  प्रधानमंत्री (Pm narendra Modi) के आत्मनिर्भर भारत मिशन (Self-reliant India Mission) को समर्थन देने के लिए स्केंजा के साथ मिलकर #ToyathonChallenge2020’ को लॉन्च करने की घोषणा की। टॉय हैकाथॉन (Toy hackathon) देशभर के शीर्ष संस्थानों के युवा इनोवेटर्स को एक साथ आने और शिक्षा, मनोरंजन और सह-भागिता पर केंद्रित होकर शैक्षणिक उपकरणों का उपयोग कर बच्चों के लिए खिलौने डिजाइन (made in india toy) करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए

अमेजन इंडिया (Amazon India) के ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने कहा कि #ToyathonChallenge2020’ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो पूरे देश में बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए खिलौनों का उपकरण के रूप में उपयोग करने पर बल देती है और यह भारत की पहचान, इतिहास और कहानियों को बताने में भी सहायक भूमिका निभाते हैं।

वर्चुअल प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में

इसके अलावा, यह अनूठी पहल नई टॉय टेक्नोलॉजी के साथ एक स्वदेशी बाजार का निर्माण करेगी और मनोरंजन उपयोग के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खिलौनों को लर्निंग टूल्स के रूप में विकसित करने के लिए भारत की पारंपरिक शिल्प कला को व्यापक अवसर प्रदान करेगी। भारत के किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान में पढऩे वाले छात्र इस हैकाथॉन (Toy hackathon) में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद 9 से 12 हफ्ते तक चलने वाली वर्चुअल प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा।

अमेजन ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया टॉय स्टोर

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *