मंगलवार, सितंबर 01 2026 | 01:52:16 AM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / यूपीएल का अनाज बरबादी रोकने का अभियान

यूपीएल का अनाज बरबादी रोकने का अभियान

जयपुर. देश का खाद्य उत्पादन लगातार बढ़ रहा है लेकिन वहीं दूसरी ओर कटी हुई फसलों और अनाज के संग्रहण के प्रभावी तरीकों के अभाव में किसानों द्वारा पैदा किया जाने वाला अनाज बड़ी मात्रा में बेकार हो जाता है। इस बर्बादी को रोकने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कृषि आधारित कंपनी यूपीएल ने हाल ही जयपुर में एक अभियान अनाज बचाओ दाना दाना कीमती है की शुरुआत की। यूपीएल के हैड (फ्यूमीगेन्ट बिजनेस) उज्जवल कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत किसानों को लाइव डेमोन्स्टे्रेशन के जरिए वैज्ञानिक तरीकों से अनाज संग्रहण के आधुनिक तरीकों के बारे में जानने का मौका मिला। यूपीएल ने ताटेड़ मोड़ गोविंदगढ़ और तहसील चोमू में लाईव डेमोन्स्ट्रेशन्स का आयोजन किया जिसमें गांव से 80 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खाद्य अनाज के संरक्षण की शपथ भी ली।

Check Also

वित्त वर्ष 2026 में TAFE ने ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड 2,14,951 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।

चेन्नई, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टीएएफई) भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *