मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 06:17:58 PM
Breaking News
Home / राजकाज / आरबीआई ने एचडीएफसी की डिजिटल सर्विस पर लगाई रोक
RBI bans HDFC's digital service

आरबीआई ने एचडीएफसी की डिजिटल सर्विस पर लगाई रोक

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve bank of India) (आरबीआई) की ओर से निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को एक बार फिर झटका लगा है। रिजर्व बैंक (Reserve bank) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पर कुछ पाबंदियां लगाते हुए बैंक की सभी डिजिटल सर्विसेज (HDFC Digital service) को रोक दिया है। आरबीआई (RBI) की ओर से लगाई गई रोक में नए क्रेडिट कार्ड भी शामिल है। हालांकि आरबीआई की ओर से लगाई गई ये रोक स्थायी नहीं है।

दो सालों के भीतर ही ये तीसरा मौका

वहीं पिछले दो सालों के भीतर ही ये तीसरा मौका है, जब एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पर किसी तरह की कोई पाबंदी लगाई गई है। इस रोक के बारे में जानकारी देते हुए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बताया है कि बैंक की डिजिटल सर्विस को आरबीआई (Reserve bank of India) ने अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है। इसमें नए क्रेडिट कार्ड (HDFC Credit card) जारी करने पर भी रोक लगाई गई है। इसके साथ ही आरबीआई (Reserve bank of India) ने कहा है कि निजी बैंक के बोर्ड को खामियां दूर करते हुए जवाबदेही तय करनी चाहिए।

इन कारणों से बैंक को झेलनी पड़ी परेशानी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve bank of India) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को सलाह दी है कि वह अपने डिजिटल 2.0 पहल (hdfc bank digital 2.0 initiative) के तहत किसी भी ताजा गतिविधियों को रोक दे। साथ ही नए क्रडिट कार्ड (HDFC Credit card) ग्राहकों की सोर्सिंग करना बंद कर दे। दरअसल, पिछले दो सालों से अपनी इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile banking) और पेमेंट यूटिलिटी सेवाओं में बैंक (HDFC Bank) को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।

एचडीएफसी बैंक का शौर्य किसान गोल्ड कार्ड लॉन्च, किसानों को 10 लाख रुपए का लाइफ कवर

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *