बुधवार, मई 13 2026 | 06:06:25 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अभी खुलने बाकी हैं संजय दत्‍त की ज‍िंदगी के कई राज

अभी खुलने बाकी हैं संजय दत्‍त की ज‍िंदगी के कई राज

नई दिल्ली : बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अगले साल अपने जन्मदिन यानी 29 जुलाई 2019 पर हार्पर कॉलिन्स के सहयोग से अपनी आत्मकथा प्रकाशित करेंगे। संजय दत्त के जीवन पर आधारित एक फिल्म ‘संजू’ भी हाल ही में रिलीज हुई थी। आत्मकथा में संजय की पेशेवर उपलब्धियों के अलावा उनके जीवन के उतार-चढ़ावों को भी लिया जाएगा। संजय ने एक बयान में कहा – मैंने एक असाधारण जीवन जिया है जो उतार-चढ़ाव, सुख और दुख से भरा है। मेरे पास आपको बताने के लिए कई रोचक कहानियां हैं जो मैंने आज से पहले कभी नहीं बताईं। मैं अपनी यादें और एहसास आपसे बांटने के लिए बहुत उत्साहित हूं। उनकी कहानी मीडिया तथा अन्य लेखकों द्वारा लेखकों ने कई बार बताई है, लेकिन यह पहली बार है जब संजय रॉकी में पदार्पण के समय उनकी मां नरगिस दत्त को खोने के समय की स्थिति, नशे से लड़ाई, कई महिला मित्रों से अलगाव, कानून का सामना और जेल के अलावा पिता सुनील दत्त से नजदीकी, प्रसिद्धि, शरीर, बड़े पर्दे पर वापसी और पारिवारिक जीवन पर खुलकर बताएंगे। प्रकाशक ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ के अनुसार, पाठक किताब पढ़ने के बाद संजय की आत्मा से रूबरू होंगे। संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ रुपयों का कारोबार कर लिया है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है।वहीं संजय दत्‍त की जिंदगी पर बनी रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म संजू को बेहद सराहा जा रहा है। फ‍िल्‍म ने शानदार कलेक्‍शन की है और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कई रिकॉर्ड भी बना चुकी है।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *